Big NewsUttarakhand Weather News

देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की चेतावनी, यहां पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही पहाड़ों में यातायात करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 14 सितम्बर को राजधानी देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

20 सितम्बर तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

देहरादून में सुबह से ही झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में बारिश 20 सितम्बर तक बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। भूस्खलन के कारण जगह-जगह रास्ते बाधित हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें