UttarakhandBig News

इस दिन उत्तराखंड आएंगे PM Modi!, आपदाग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण, CM ने दी जानकारी

जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड(Uttarakhand) आने वाले है। पीएम मोदी(PM Modi) आपदाग्रस्त क्षेत्रों का प्रस्तावित हवाई निरीक्षण करेंगे। इसी बीच सोमवार को मुख्य सचिव आनंद वर्धन और डीजीपी दीपम सेठ ने देहरादून एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया।

इस दिन उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी!

बता दें कि पीएम मोदी 11 या 12 सितंबर को उत्तराखंड आ सकते है। जिसमें वो आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। हालांकि इसको लेकर अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। संभावित दौरे के चलते अधिकारी एयरपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे ताकी कोई चूक ना हो।

CM Dhami ने भी पीएम के दौरे की कही बात

आज हिमालय दिवस के मौके पर देहरादून में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने भी पीएम के उत्तराखंड आने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में आपदा प्रभावित इलाकों का हाल जानने के लिए जल्द पीएम मोदी राज्य का दौरा करेंगे। धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आने से आपदा से प्रभावित लोगों का मनोबल और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मुश्किल घड़ी में राज्य के साथ खड़ी है।

केंद्र की टीम पहले ही उत्तराखंड पहुंच चुकी

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र की टीम पहले ही उत्तराखंड पहुंच चुकी है और आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया है। धामी ने कहा कि जल्द ही केंद्र से मदद मिलने की उम्मीद है। जिससे प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास कार्यों को गति मिल सकेगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें