Dehradun NewsHighlight

आपातकालीन परिस्थितियों में चेतावनी के लिए लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज सायरन, CM ने किया उद्घाटन

राजधानी देहरादून में आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को तुरंत सतर्क करने के लिए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरनों की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने इन सभी सायरनों का उद्घाटन किया।

पहले चरण में देहरादून में लगाए 13 सायरन

बता दें इन अत्याधुनिक सायरनों को पुलिस थानों और चौकियों में स्थापित किया गया है। सायरन की आवाज 8 से लेकर 16 किलोमीटर तक आसानी से सुनाई दे सकती है। इससे आपात स्थिति में बड़ी संख्या में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सकेगा।

देहरादून में यहां लगाए देहरादून सायरन

जानकारी के अनुसार पहले चरण में देहरादून में ऋषिकेश, प्रेमनगर, क्लेमेंटाउन और रायपुर में 16 किलोमीटर रेंज वाले सायरन लगाए गए हैं। इसके अलावा थाना डालनवाला, पल्टन बाजार, राजपुर, पटेल नगर, नेहरू कॉलोनी, कैंट, वसंत विहार, पुलिस चौकी बिंदाल और पुलिस लाइन रेसकोर्स में 8 किलोमीटर रेंज के 9 सायरन लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: देहरादून में अचानक गूंजेगा सायरन, जानिए प्रशासन ने क्यों दिया अलर्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें