Dehradun NewsHighlight

महिला सुरक्षा पर सर्वे रिपोर्ट की होगी जांच, दून पुलिस ने निजी कंपनी को भेजा नोटिस

महिला सुरक्षा को लेकर निजी सर्वे कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट पर देहरादून पुलिस ने सफाई दी थी। अब उत्तराखंड पुलिस इस मामले में क़ानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

महिला सुरक्षा पर सर्वे रिपोर्ट की होगी जांच

बता दें पी वैल्यू एनालिटिक्स नाम की डेटा साइंस कंपनी ने हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल बताया गया था। रिपोर्ट में प्रकाशित तथ्य और आंकड़े सरकारी आंकड़ों से पूरी तरह विपरीत पाए गए। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच एसपी ऋषिकेश को सौंप दी है।

कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर को भेजा नोटिस

एसपी ने सर्वे कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रहलात राउत को नोटिस जारी किया है। नोटिस में एसपी ऋषिकेश ने निर्देश दिए हैं कि वे सर्वे में लिए गए सभी तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ तीन दिन के भीतर पुलिस के सामने पेश करें। देहरादून पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों की गहन जांच और परीक्षण के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सर्वे में देहरादून को बताया महिलाओं के लिए असुरक्षित, आयोग ने नकारा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें