Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

3 September Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड के इन जिलों में आज कहर बरपाएगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 3 सितंबर को राजधानी देहरादून, नैनीताल, चंपावत, और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 486 सड़कें बाधित

बता दें पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और धंसाव से 486 सड़कें बाधित हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में भी बारिश से रहत नहीं मिलेगी। 20 सितंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें