NationalHighlight

SC का बड़ा फैसला!, पास करें TET वरना इस्तीफा रखें तैयार

SC on TET Qualification For Teachers: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सेवारत टीचर्स पर एक बड़ा फैसला सुनाया है। उन्होंने अपने फैसले में साफ किया कि अब शिक्षकों को सर्विस में बने रहने के लिए टेट यानी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्‍ट पास करना होगा। प्रमोशन पाने के लिए भी इस टेस्ट को पास करना जरूरी होगा। इसके लिए कोर्ट ने दो साल का वक्त दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर टीचर्स दो साल में इस परीक्षा को पास नहीं करते है तो उन्हें इस्तीफा देना होगा।

दो साल में पास करें टेस्ट वरना इस्तीफा रखें तैयार Supreme Court on TET Qualification For Teachers

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सेवारत टीचर्स पर फैसला सुनाते हुए ये साफ किया कि अब शिक्षकों को नौकरी में बने रहने के लिए दो साल के अंदर टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्‍ट पास करना होगा। अगर वो ये टेस्ट पास करने में सफल नहीं होते तो इस्तीफा तैयार रखना होगा।

इन टीचर्स को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इन टीचर्स को राहत दी है। कोर्ट ने आर्टिकल 142 के तहत उन शिक्षकों को राहत दी है जिनके रिटायरमेंट में पास से कम का समय बचा है। ऐसे शिक्षक बिना TET पास किए नैकरी में रह सकते है। लेकिन इस अवधि तक वो किसी प्रमोशन के हकदार नहीं होंगे।

अल्पसंख्यक संस्थानों के शिक्षकों पर क्या बोला कोर्ट?

इसके साथ ही कोर्ट ने इस बात को भी साफ किया कि RTE एक्ट के तहत TET पास करने का फैसला अल्पसंख्यक संस्थानों में पढ़ा रहे शिक्षकों पर अभी फिलहाल लागू नहीं होगा। आगे बड़ी बेंच इसको लेकर तय करेगी कि अल्पसंख्यक संस्थानों पर RTE एक्ट लागू होगा या नहीं।

क्या है TET परीक्षा?

Teacher Eligibility Test एक योग्यता परीक्षा है। ये देश में शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है। केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से प्राथमिक यानी कक्षा 1-5 और उच्च प्राथमिक यानी कक्षा 6-8 स्तर पर सरकारी स्कूलों में शिक्षक की योग्यता निर्धारित करने के लिए लेते है। इसका आयोजन केंद्र स्तर पर Central Teacher Eligibility Test लेता है। तो वहीं राज्य स्तर पर विभिन्न राज्यों द्वारा किया जाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें