Pauri Garhwal NewsHighlight

पौड़ी के आपदा प्रभावितों को वितरित किए 5 लाख के चेक, CM ने की थी घोषणा

पौड़ी में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित राहत राशि वितरित कर दी गई है। जिस पर प्रभावितों ने इस निर्णय के लिए डीएम धामी का आभार व्यक्त किया।

पौड़ी आपदा प्रभावितों को दी 5 लाख की सहायता राशि

सीएम ने 26 अगस्त की शाम को घोषणा की थी कि धराली और थराली के जैसे ही पौड़ी में भी आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों के स्वामियों और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें से एक हिस्सा SDRF मद से और शेष राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध करायी जा रही है।

प्रभावितों को वितरित किए चेक

शनिवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर पौड़ी के तहसीलदार दीवान सिंह राणा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने बताया कि आपदा से आवासीय भवन ध्वस्त होने से प्रभावित ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों को राहत राशि के चेक सौंपे गए हैं।

पौड़ी में आई आपदा में गई थी 6 लोगों की जान

गौरतलब है कि भारी बारिश और भूस्खलन से तहसील पौड़ी के ग्राम सैंजी, बुराँसी, रैदुल, फलद्वाड़ी, क्यार्द, कलूण एवं मणकोली में कुल 22 आवासीय भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि 6 लोगों की मृत्यु हुई थी। सीएम ने 7 अगस्त को खुद आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था।

ये भी पढ़ें: पौड़ी आपदा प्रभावितों को भी धराली और थराली की तर्ज पर मिलेगा राहत पैकेज, CM ने की घोषणा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें