Champawat NewsHighlight

बर्ड फ्लू का खतरा: चंपावत में चिकन-अंडे की एंट्री पर बैन, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू (Bird flu) के बढ़ते खतरे को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में मुर्गा, मुर्गी और अंडों के आगमन पर पहले से लागू प्रतिबंध को अब एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है।

मुर्गा और अंडों के आगमन पर लगी रोक को बढ़ाया

जिला प्रशासन ने यह फैसला एहतियातन तौर पर लिया है ताकि संक्रमण की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में पोल्ट्री उत्पाद चंपावत और आसपास के इलाकों में आते हैं, ऐसे में किसी भी तरह का जोखिम उठाना खतरनाक हो सकता है।

Bird flu champawat
आदेश जारी

जिले से सामने नहीं आया बर्ड फ्लू का मामला

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिले में बर्ड फ्लू (bird flu case in champawat) का कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू का वायरस तेजी से फैलता है और इंसानों के लिए भी घातक हो सकता है।

बर्ड फ्लू का संक्रमण कैसे फैलता है ? (How bird flu infection spread?)

बता दें कि बर्ड फ्लू का संक्रमण मुख्य रूप से पक्षियों से फैलता है। यह वायरस संक्रमित पक्षियों के मल और लार के जरिए अन्य पक्षियों और जानवरों तक पहुंच जाता है। कई मामलों में यह इंसानों तक भी फैल सकता है, जो गंभीर स्वास्थ्य संकट बन सकता है।

ये भी पढ़ें: बिल्लियां पालने का रखते हैं शौक तो हो जाए सावधान! फैला सकती हैं Bird Flu, रिसर्च में खुलासा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें