Dehradun NewsBig News

कुत्ते के काटने से मौत: नहीं लगाई थी वैक्सीन, छह महीने बाद दिखने लगे ये लक्षण, फिर तोड़ा दम

कहते हैं ‘बचाव ही इलाज है’, लेकिन यहां तो मामला बिल्कुल उलट निकला। कुत्ते के काटने के छह महीने बाद आखिरकार रेबीज ने 30 साल के युवक की जान ले ली। रविवार को दून अस्पताल में भर्ती कराए युवक की हालत बिगड़ती चली गई। पहले दून अस्पताल, फिर एम्स ऋषिकेश और आखिर में एक निजी अस्पताल तीन-तीन जगह डॉक्टरों की कोशिशें भी उसे बचा नहीं पाई।

कुत्ते के काटने से युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार रेबीज संक्रमित देहरादून निवासी युवक की सोमवार को मौत हो गई। युवक जब इलाज के लिए दून अस्पताल पहुंचा तो उसकी हालत देख कर डॉक्टर भी हैरान रह गए। चिकित्सकों की माने तो युवक को पानी और उजाले से डर लग रहा था और उसके मुंह से लगातार लार टपक रहा थी। यही युवक आक्रामक इतना लग रहा था कि उससे अस्पताल का स्टाफ तक घबरा गया।

ये भी पढ़ें: कुत्ते के काटने के बाद पिता और भाईयों को काटने लगा किशोर, 10 दिन बाद मौत, परिजनों में छाया मातम

कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगाई थी वैक्सीन

पहले तो डॉक्टर समझ नहीं पाए कि आखिर युवक को हुआ क्या है। बातचीत में परिजनों ने बताया कि उसे छह महीने पहले कुत्ते ने काटा था। जिसके बाद उसने वैक्सीन नहीं लगाई। ये बात सुन चिकिसकों को शक हुआ की उसे रेबीज हुआ है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक में रेबीज के क्लासिक लक्षण थे। जिसके बाद युवक को तुरंत एम्स रेफर किया गया।

रेबीज का नहीं है इलाज

बताया जा रहा है एम्स में इलाज के दौरान भी उसकी हालत ठीक नहीं हुई। सोमवार सुबह युवक की हालत इतनी बिगड़ गई की युवक ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों का कहना है कि रेबीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज लगभग नामुमकिन है, लेकिन वैक्सीन समय पर लगवा ली जाए तो यह 100% टल सकती है।

ये भी पढ़ें: कुत्ता काट ले तो सबसे पहले क्या करें, जानें यहां

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें