Dehradun NewsHighlight

नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस के पार्षद भिड़े

देहरादून नगर निगम की तीसरी बैठक में भाजपा और कांगेस पार्षद आमने सामने आ गए। इस दौरान बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ।

आपदा में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

नगर निगम देहरादून की तीसरी बोर्ड बैठक मंगलवार को निगम में शुरू हुई। बैठक की शुरुआत मौन धारण से की गई, जिसमें धराली और थराली आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी पार्षदों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

निगम प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

श्रद्धांजलि के बाद जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई। पार्षदों ने पिछली बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों के पूरा न होने का मुद्दा उठाया। कई पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि विकास से जुड़े कई अहम प्रस्ताव अब तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है।

नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में हंगामा

बैठक में भाजपा-कांग्रेस के पार्षद एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और एक समय ऐसा भी आया जब माहौल गर्मा गया। कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन और बोर्ड पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया, वहीं भाजपा पार्षदों ने विपक्ष पर मुद्दों को राजनीतिक रंग देने का पलटवार किया।

बैठक का माहौल गरमाया

लगातार हो रहे हंगामे के कारण बैठक का माहौल कई बार तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, मेयर और अधिकारियों ने माहौल शांत कराने की कोशिश की और पार्षदों को आश्वासन दिया कि अधूरे प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें