UttarakhandBig News

उत्तराखंड का युवक निकला पाकिस्तानी जासूस!, ISI को लीक कर रहा था खुफिया जानकारी, गिरफ्तार

Uttarakhand Almora ISI Spy Arrested: देश के अहम डिफेंस संस्थानों में से एक DRDO का गेस्ट हाउस मैनेजर महेंद्र प्रसाद पाकिस्तानी जासूस निकला। उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महेंद्र संविदा पर चंदन फील्ड फायरिंग रेंज के पास डीआरडीओ में गेस्ट हाउस मैनेजर था।

जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा(Uttarakhand Almora) का रहने वाला है। महेंद्र पर आरोप है कि वो देश की गोपनीय जानकारी को पाकिस्तान भेजता था। घटना के बाद पूरे गांव हैरान है। गांव के लोग उससे अपना किसी भी प्रकार का संबंध नहीं बता रहे हैं। राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने उसे गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड का युवक निकला पाकिस्तानी जासूस Uttarakhand Almora ISI Spy Arrested

जयपुर के पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी सुरक्षा) डॉ. विष्णुकांत के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा एजेंसियां राज्य में किसी भी विदेशी एजेंट की गतिविधियों पर खास नजर रख रही हैं। इसी सतर्कता के दौरान महेंद्र की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला।

जानकारी में पता चला कि महेंद्र प्रसाद उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के पल्युन गांव का रहने वाला है। वो चंदन फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) के पास डीआरडीओ गेस्ट हाउस में तैनात है। सोशल मीडिया के जरिए वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में है।

DRDO का गेस्ट हाउस मैनेजर पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी कर रहा था साझा

साथ ही वो मिसाइल और अन्य हथियारों के परीक्षण के लिए आने वाले डीआरडीओ वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के अधिकारियों की आवाजाही से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेज रहा था। ये जानकारी वो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहा था।

सीआईडी राजस्थान ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद जयपुर में महेद्र प्रसाद से अलग-अलग खुफिया एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ की गई। साथ ही उसके मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की गई। जिसमें पता चला कि वो भारतीय सेना और डीआरडीओ से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था। ऐसे में 32 साल के महेंद्र प्रसाद के खिलाफ 12 अगस्त को केस दर्ज किया गया। साथ ही जासूसी के आरोप में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें