Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ों में भूस्खलन की आशंका देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

13 अगस्त को उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के पुर्वनुमान के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस की ओर से लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो 13 अगस्त को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बर्ष के आसार हैं। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें : कल भी खराब रहेगा मौसम : इस जिले में 12 अगस्त को रहेंगे स्कूल बंद, आदेश जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें