Big NewsNainital News

कल भी खराब रहेगा मौसम : इस जिले में 12 अगस्त को रहेंगे स्कूल बंद, आदेश जारी

उत्तरखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद नैनीताल के डीएम ने 12 अगस्त को स्कूल बंद करने के आदेश जारी किये हैं।

नैनीताल में 12 अगस्त को रहेंगे स्कूल बंद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद नैनीताल की जिलाधिकारी ने 12 अगस्त के लिए नैनीताल जिले के लिए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों स्कूलों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। साथ ही डीएम ने साफ़ किया है कि आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

nainital news
नैनीताल में 12 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले बागेश्वर, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने इन जिलों के डीएम और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढें : बारिश से हाहाकार का खतरा! उत्तराखंड के 10 जिलों में अगले 24 घंटे का हाई अलर्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें