Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

बारिश से हाहाकार का खतरा! उत्तराखंड के 10 जिलों में अगले 24 घंटे का हाई अलर्ट

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत 10 जिलों के लिए भारी बारिश के साथ ही बादल फटने की आशंका जताई है।

उत्तराखंड के 10 जिलों में बारिश का हाई अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए भारी बारिश और बादल फटने की आशंका जताई है। इस चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

पहाड़ों में भूस्खलन का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के तहत त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें