Tehri NewsHighlight

बारिश का कहर : नरेंद्रनगर नेशनल हाइवे पर आया मलबा, यातायात बाधित

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। टिहरी के नरेंद्रनगर में नेशनल हाइवे 34 पर पुलिस चौकी प्लासड़ा से आगे मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

नरेंद्रनगर नेशनल हाइवे पर मलबा आने से यातायात बाधित

टिहरी में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नरेंद्रनगर में नेशनल हाइवे 34 पर पुलिस चौकी प्लासड़ा से आगे पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते हाईवे पर आवाजाही बाधित हो गई है। वाहनों को चौकी प्लासड़ा और भद्रकाली में ही रोका जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मार्ग खोलने में बारिश के कारण परेशानी हो रही है। मार्ग खुलने में विलंब होने की संभावना है।

तीन जिलों के लिए जारी किए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों में आवाजाही करने से सावधानी बरतने की हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Weather News: सुबह से ही भारी बारिश का सिलसिला जारी, इन जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें