Dehradun NewsBig News

महिला ने की पलटन बाजार में चोरी की कोशिश, पकड़े जाने पर पुलिस से की मारपीट, वीडियो देखें

देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला चोरी की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ ली गई। बताया जा रहा है कि महिला ने एक दुकान से दो अंगूठियां चुराई थीं। दुकानदारों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पलटन बाजार में महिला ने की पुलिसकर्मियों से मारपीट

सूचना मिलते ही कोतवाली नगर से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला ने बचने के लिए मौके पर हंगामा शुरू कर दिया और वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से ही हाथापाई करने लगी। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी मशक्कत के बाद महिला को काबू में लिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पकड़े जाने के बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए अपने बेटे के बीमार होने का हवाला दिया। बताया जा रहा है महिला नशे की हालत में थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला से पूछताछ की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई गैंग शामिल है या यह अकेली ही चोरी करती थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें