Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश में हादसा : ट्रक और ट्रोले की जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, एक घायल

ऋषिकेश में स्थित आरटीओ ऑफिस के पास बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ट्रोले की टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

ऋषिकेश में ट्रक और ट्रोले की जबरदस्त टक्कर

जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के ऋषिकेश में स्थित आरटीओ ऑफिस के पास एक ट्रक और ट्रोले की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रोले में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रोले चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। कुछ ही देर बाद गंभीर घायल ट्रक चालक ने भी दम तोड़ दिया।

हादसा में दोनों ड्राइवर की मौत

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने देखा ट्रक में एक शख्स घायल अवस्था में था। आनन फानन में घायल परिचालक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें