Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून को किया जाएगा सख्त, सीएम धामी ने दिए SIT गठन के निर्देश

धर्मांतरण कानून को उत्तराखंड में और सख़्त करने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए।

उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून को किया जाएगा सख्त

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में कहा कि राज्य सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि है, इसलिए ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखनी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को निर्देश दिए कि संदिग्ध मामलों पर कड़ी कार्रवाई करें और धर्मांतरण के जाल में फंसे लोगों को सही परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाए।

पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगा SIT का गठन

सीएम ने कहा कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। सीएम ने बताया कि ‘ऑपरेशन कालनेमी’ ऐसे तत्वों पर नकेल कसने में सफल रहा है और इसे आगे भी जारी रखना होगा। उन्होंने पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक एसआईटी के गठन के आदेश दिए, जो इन मामलों की निगरानी कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड से जुड़े छांगुर बाबा के तार, पैसों का झांसा देकर कराया था धर्मांतरण, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें