Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

31 जुलाई तक प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। साथ ही नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 31 जुलाई तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। ऐसे में लोगों से मौसम का अपडेट देखने के बाद ही पहाड़ों में सफर करने की सलाह दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें