Dehradun NewsBig News

देहरादून में गैस लीक होने से धमाका, दो बच्चों समेत पांच लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटेलनगर क्षेत्र में एलपीजी गैस लीक होने के कारण धमाका हो गया। धमाके के कारण एक ही परिवार पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिनमें से दो बच्चे बताए जा रहे हैं। आनन फानन में सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

देहरादून में गैस लीक होने से धमाका

घटना रविवार को पूर्वी पटेल नगर की है। जहां अचानक गैस लीक होने से धमाका हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को आनन फानन में लाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल फॉरेंसिक और बीडीएस की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है।

घायलों का विवरण

  • विजय साहू(38) पुत्र अशरफी लाल हाल निवासी देहरादून।
  • सुनीता(35) पत्नी विजय साहू
  • अमर (11)
  • अनामिका (8)
  • सनी (81)

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें