HighlightDehradun News

दोस्तों के साथ नीलकंठ मंदिर जा रहा था युवक, गोवा बीच में नहाने के दौरान बहा, तलाश जारी

दोस्तों के साथ पंजाब से नीलकंठ मंदिर जा रहा युवक नहाने के दौरान ऋषिकेश के गोवा बीच में बह गया। युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

गोवा बीच में नहाने के दौरान बहा युवक

घटना बुधवार की है। मिली जानकारी के अनुसार रणवीर (19) पुत्र राजवीर निवासी पंजाब अपने चार दोस्तों के साथ नीलकंठ मंदिर जा रहा था। गोवा बीच में नहाने के दौरान रणवीर पानी के तेज बहाव में बह गया। देखते ही देखते युवक आंखों से ओझल हो गया।

लापता युवक की तलाश जारी

युवक के दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें