Big NewsPauri Garhwal News

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में झारखंड की छात्रा ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली झारखंड की छात्रा ने हॉस्टल परिसर में आत्महत्या (Jharkhand student suicide in hostel) कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही कॉलेज में हड़कंप मच गया।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में झारखंड की छात्रा ने किया सुसाइड

बताया जा रहा है झारखंड की एक मेडिकल छात्रा ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। घटना की खबर जैसे ही अन्य छात्राओं को लगी कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि छात्रा एनाटॉमी विभाग में पीजी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें