Dehradun News

पॉम सिटी कार्यकारणी के निर्विरोध अध्यक्ष बने एस एस तोमर, बोले दोगुनी ऊर्जा के साथ करूंगा कार्य

देहरादून की पॉश कॉलोनी पॉम सिटी के लोगों ने 2025-26 के कार्यकारणी के चुनाव में एस एस तोमर को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। बता दें एस एस तोमर पहले भी दो बार निर्विरोध अध्यक्ष व दो बार सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं।

तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने एस एस तोमर

एस एस तोमर की कार्य कुशलता और क्षमता को देखते हुए कॉलोनी के लोगों ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए निर्विरोध चुना है। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने पर एस एस तोमर ने सोसाइटी के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

दोगुनी ऊर्जा के साथ इस कार्यकाल में भी करेंगे कार्य : तोमर

तोमर ने कहा जिस तरह उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में काम किया। उससे दोगुनी ऊर्जा के साथ इस कार्यकाल में भी सभी सदस्यों के साथ मिलकर बेहतर कार्य करेंगे। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर कर्नल दिनेश बहुगुणा, सचिव अनिल गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रदीप चंद्र खंडूरी, कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पॉम सिटी कार्यकारणी के निर्विरोध अध्यक्ष बने एस एस तोमर, बोले दोगुनी ऊर्जा के साथ करूंगा कार्य
कार्यकारणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

वहीं सह कोषाध्यक्ष विशाल वर्मा, सांस्कृतिक सचिव सरिता नौटियाल, के साथ-साथ कार्यकारणी के सदस्य के रूप में अमित मांगलिक, आनंद गुप्ता, अनिरुद्ध काला, डॉ आशुतोष सिंह एडवोकेट, किशोर सिंह पुंडीर, लक्ष्मी अरोड़ा, नरेंद्र कुमार गंगवार, नवनीत कपूर, संजीव अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें