Dehradun NewsBig News

मिड डे मील में करोड़ों का घोटाला, उपनल कर्मचारी ने डकारे 3 करोड़ रुपए

Mid day meal 3 crore scam : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मिड डे मील योजना में करोड़ों रुपए का घोटाला उजागर हुआ है। प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत तैनात एक उपनल कर्मचारी पर 3 करोड़ रुपये की रकम गबन करने का आरोप लगा है।

मिड डे मील में करोड़ों का घोटाला

जानकारी के अनुसार यह घोटाला बीते तीन सालों से लगातार चल रहा था। आरोपी कर्मचारी ने मिड डे मील के लिए आने वाली सरकारी धनराशि को अपने निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया और रकम को अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवा दिया।

उपनलकर्मी के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रेम लाल भारती ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। इस संबंध में उपनलकर्मी के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। फिलहाल शिक्षा विभाग की आंतरिक जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में अब 1 अप्रैल से बच्चों को मिलेगा मिड-डे मील में दूध, दिए ये निर्देश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें