Haridwar NewsBig News

घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, लोगों की उड़ी रातों की नींद, इलाके में दहशत का माहौल

रुड़की में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय मगरमच्छ घर के अंदर घुस गया। घर में हलचल होने के बाद जब कमरे की लाइट खुली थी पूरे परिवार की मानो नींद ही उड़द गई।

घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ

रुड़की के लक्सर तहसील के खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में बीती देर रात खुसर पाल सिंह नाम के व्यक्ति के घर में करीब 2:00 बजे अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिवार की नींद खुल गई। जिसके बाद मगरमच्छ को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे । जिसने भी मगरमच्छ को देखा उसकी सास हलक में अटक गई।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगाया। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ को देख मगरमच्छ गुस्से में दिखाई दिया।

इलाके में दहशत का माहौल

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ लिया। जिसके बाद रविवार सुबह करीब 6 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि विशालकाय मगरमच्छ के घर में घुसने की इस घटना के बाद भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें