Dehradun NewsHighlight

हर घर जल योजना पर कांग्रेस को नहीं हो रहा यकीन, BJP का हरदा पर पलटवार

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा जल जीवन मिशन पर लगाए आरोपों पर पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा है कि कांग्रेस को घर-घर में नल से जल पहुंचना हजम नहीं हो रहा है। हैरानी है कि जो लंबे शासन के बाद भी, घर छोड़िए, गांव में भी जल उपलब्ध नहीं करा पाए।

भाजपा ने किया पलटवार

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, उनके द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद और अनर्गल हैं। वहीं निशाना साधा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब उत्तराखंड में सिर्फ एक लाख 30 हजार घरों में पानी के नल मौजूद थे। इतना ही नहीं, कुल 39 हजार ग्रामीण बस्तियों में से सिर्फ 13 हजार बस्तियों में ही पानी पहुंच पाया था। इन बस्तियों में भी लोगों को घर से बाहर निकल पानी लेने आना पड़ता था। घरों में शौचालय तक नहीं थे, जिसकी तकलीफ विशेषकर हमारी मातृ शक्ति को उठानी पड़ती थी।

14 हजार से अधिक घरों को नल से जोड़ा

जोशी ने कहा भाजपा सरकार आने के बाद पीएम मोदी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, हर घर नल से जल का संकल्प लिया। आज 14 लाख 14 हजार 567 घरों को सीधे नल से जोड़ दिया गया है और बहुत जल्द शत प्रतिशत घरों को नल से जोड़ दिया जाएगा। अब सिर्फ 34267 घरों को ही नल से जोड़ा जाना शेष है। ये सब कांग्रेस शासन में ये सिर्फ एक सपना था, जिसे भाजपा सरकार ने साकार कर दिखाया है। डबल इंजन की सरकार में आज जल के अलावा उत्तराखंड के हर घर में शौचालय है, हर घर को बिजली से जोड़ा गया है।

70 सालों में नहीं हुआ था विकास

जोशी ने कटाक्ष किया है कि कांग्रेस राज में 70 साल में भी गांवों में बिजली, पानी, शौचालय तक नहीं थे। उनकी सरकारों की प्राथमिकता में आम आदमी की यह समस्या कभी भी नहीं रही। जिन आधारभूत सुविधाओं के सपने कांग्रेस दिखाती थी उन्हें आज भाजपा सरकार ने पूरा कर दिखाया है। यही वजह है कि जनसुविधाओं के ये स्वर्णिम आंकड़े उन्हें हजम नहीं हो रहे हैं। रात दिन वे इसी प्रयास में रहते हैं कि कैसे भी इन उपलब्धियों को कमतर दिखाया जाए। राज्य की जनता, अपने आसपास हो रहे अभूतपूर्व बदलावों का अनुभव कर रही है। यही वजह है कि वह नकारात्मक राजनीति के झांसे में नहीं आते हुए, लगातार भाजपा पर अपना विश्वास जताती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें