Dehradun NewsHighlight

नानूरखेड़ा में धरने पर बैठे LT चयनित अभ्यर्थी, अब भी नियुक्ति का इंतजार, समर्थन देने पहुंची कांग्रेस

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग की उपेक्षा से परेशान LT चयनित अभ्यर्थी बीते चार महीनों से देहरादून के नानूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने न सिर्फ आयोग का दरवाजा खटखटाया बल्कि शिक्षा मंत्री से लेकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।

नानूरखेड़ा में धरने पर बैठे LT चयनित अभ्यर्थी

धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे विधिवत चयनित हैं और अब केवल नियुक्ति आदेश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। पहले उन्हें निदेशालय परिसर में बैठने की अनुमति दी गई थी, मगर कुछ ही समय बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया और अब वे सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे धरना देने को मजबूर हैं।

धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेता

हाल ही में अभ्यर्थियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद वे आज खुद धरना स्थल पहुंचे और अभ्यर्थियों से मुलाकात की। माहरा ने कहा ये सभी चयनित अभ्यर्थी हैं। सरकार जानबूझकर इन्हें नियुक्त नहीं कर रही है। यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

ये भी पढ़ें : UKPSC ने अब इस परीक्षा का परिणाम किया निरस्त, चयनित अभ्यर्थियों की खुशियों में फिरा पानी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें