EntertainmentHighlight

Dheeraj Kumar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए धीरज कुमार, अंतिम विदाई में शामिल हुए ये सितारे

Dheeraj Kumar Last Rites: बीते दिन यानी 15 जुलाई को दिग्गज एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निमोनिया के चलते उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने से उनका निधन (Dheeraj Kumar Death) हो गया। ऐसे में आज 79 साल के धीरज कुमार का अंतिम संस्कार हुआ।

पंचतत्व में विलीन हुए धीरज कुमार Dheeraj Kumar Last Rites

आज यानी कि 16 जुलाई को धीरज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। इंडस्ट्री में धीरज कुमार के यू चले जाने से शोक की लहर है। कई फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

तो वहीं कई सेलेब्स उनकी अंतिम यात्रा में शामिल भी हुए। दीपक पराशर, रजा मुराद, सुरेन्द्र पाल, असित मोदी आदि उन्हें अंतिम विदाई देने अंतिम संस्कार पहुंचे।

अंतिम विदाई में शामिल हुए ये सितारे

बता दें कि धीरज कुमार के निधन के बाद उनकी फैमिली ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था। जिसमें लिखा था, “बड़े दुख के साथ सूचित किया जाता है कि पॉपुलर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार कार्डियक अरेस्ट की वजह से छोड़कर चले गए। उनका कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

धीरज कुमार की फिल्में

धीरज कुमार करीब पांच दशक से ज्यादा इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। उन्होंने अपनी स्किल और मेहनत से इस फिल्मी दुनिया में नाम कमाया। फिल्मों से लेकर टीवी तक में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। वो रातों का राजा, रोटी कपड़ा और मकान, स्वामी, क्रांति, फौजी, अंगारे, संग्राम, कर्म युद्ध, बेपनाह और हीरा पन्ना आदि फिल्मों में नजर आए। तो वहीं एक्टिंग के अलावा उन्होंने प्रोडक्शन में भी कमाल किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें