UttarakhandBig News

अमेरिका में लहराया तिरंगा : विश्व फायर गेम्स में चमके उत्तराखंड के जांबाज, 9 पदक किए अपने नाम

अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में पहली बार प्रतिभाग करते हुए उत्तराखंड अग्निशमन सेवा के चार जांबाजों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का नाम रोशन किया. अद्भुत साहस, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए इन जांबाजों ने कुल 9 पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

70 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है. सीएम ने कहा कि हर एक पदक समर्पण, मानसिक दृढ़ता और शारीरिक क्षमता का प्रमाण है. यह जीत न सिर्फ एक खेल की उपलब्धि है, बल्कि उत्तराखंड फायर सर्विस की पहचान और भारत के गौरव की चमक है, जो अंतरराष्ट्रीय पटल पर दमक रही है. इस प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के 8,500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया.

तीन महिलाएं और एक पुरुष फायरफाइटर ने किया देश को देश को गौरवांवित

पहली बार इस वैश्विक आयोजन में उत्तराखंड फायर सर्विस की भागीदारी हुई. भारत की ओर से शामिल चार उत्तराखंडी अग्निशमन कर्मी में तीन महिलाएं और एक पुरुष फायरफाइटर थे, जिन्होंने देश को गौरवांवित किया. फायर सर्विस चालक दिनेश चंद्र भट्ट ने अल्टीमेट फायर फाइटर स्पर्धा में रजत और फायर फाइटिंग चैलेंज में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया.

अमेरिका में लहराया तिरंगा
अमेरिका में लहराया तिरंगा

डिंपल रावत ने किया पूरे देश का नाम रोशन

वहीं, महिला फायरफाइटर्स डिंपल, माधुरी भंडारी और पिंकी रावत की टीम ने अल्टीमेट फायर फाइटर श्रेणी में कांस्य और स्टेयर रन (फुल फायर गियर) में रजत पदक अपने नाम किया. डिंपल रावत ने प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की ओर से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया. बता दें डिंपल ने अकेले 6 पदक अर्जित किए. जिनमें 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य शामिल हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें