UttarakhandHighlight

कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर गणेश जोशी की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से और भव्यता के साथ पूरी कर ली जाएं.

प्रदेश के हर जिले में सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाएगा शौर्य दिवस

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस न केवल भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारे सम्मान और कृतज्ञता का भी पर्व है. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौर्य दिवस को प्रदेश के हर जिले में सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाए. साथ ही स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रभावी ढंग से तैयार की जाए.

कारगिल युद्ध में वीर जवानों और उनके परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

मंत्री ने कहा कि देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित होने वाले मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के परिजनों, वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्मान, गरिमा और अनुशासन का आयोजन के हर पहलू में समुचित समावेश होना चाहिए. सभी तैयारियां एक कार्ययोजना के तहत व्यवस्थित ढंग से पूरी की जानी चाहिए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें