Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने महेंद्र भट्ट को दी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई, शासकीय आवास पर किया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भाजपा उत्तराखंड के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का शासकीय आवास पर स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भट्ट को उनके द्वितीय कार्यकाल के लिए बधाई दी.

सीएम धामी ने महेंद्र भट्ट को दी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महेंद्र भट्ट का संगठनात्मक अनुभव और सुदृढ़ मजबूत पार्टी को नए आयाम तक पहुंचाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में और अधिक मजबूत होगी.

महेंद्र भट्ट को निर्विरोध चुना है प्रदेश अध्यक्ष

सीएम के साथ इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अजय कुमार भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि महेंद्र भट्ट को बीते मंगलवार को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है. वह इससे पहले भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल निभा चुके हैं.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट दूसरी बार संभालेंगे कमान

ये भी पढ़ें : महेंद्र भट्ट नामांकन : बिछती चौसर और बिसात के बीच पुष्कर की विरोधियों को शह और मात, विरोधी धड़ाम

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें