Dehradun NewsBig News

देहरादून के इस गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, 6 लोग अरेस्ट

राजधानी देहरादून के राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे इस गोरखधंधे का खुलासा पुलिस की औचक छापेमारी में हुआ. पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस मैनेजर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

आशियाना गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून को गुप्त सूचना मिली थी कि राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में महिलाओं और युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

28 जून की रात पुलिस की टीम ने मारा छापा

टीम ने 28 जून की रात गेस्ट हाउस में छापा मारा. जहां अलग-अलग कमरों से दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई. मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली द्वारा लीज पर लिया गया था.

अन्य राज्यों की महिलाओं को बुलाकर करवाते थे गंदा काम

गेस्ट हाउस के मैनेजर ने बताया कि वह अन्य राज्यों की महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से फोन पर संपर्क करता था. फिर कमीशन लेकर ग्राहकों को महिलाओं के पास भेजा जाता था. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के संपर्क में आने वाले अन्य संभावित लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें