HighlightNainital News

मित्र पुलिस का शत्रु रूप : भाजपा के घरवाले भी नहीं सुरक्षित, पढ़ें क्या है पूरा मामला

नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम उस समय हंगामा मच गया जब भाजपा नेता विशन नगरकोटी के बेटे ने खुदकुशी कर ली. युवक की मौत के बाद से क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है.

सिपाही ने मारा थप्पड़ तो भाजपा नेता के बेटे ने कर ली खुदखुशी

सुसाइड करने वाले युवक की पहचान कमल नगरकोटी (31) के रूप में हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दिन कोटाबाग चौकी में तैनात एक सिपाही ने कमल को थप्पड़ मार दिया था, जिससे आहत होकर कमल ने यह कदम (BJP leader’s son commits suicide) उठा लिया. युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण चौकी के बाहर जुट गए.

ग्रामीणों ने की आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी सिपाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

युवक की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

बंशीधर भगत ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक बंशीधर भगत भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है, लेकिन स्थानीय लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा.

बंशीधर भगत ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें