TrendingHighlight

तलाक से परेशान था शख्स, चलती मेट्रो ट्रेन के अंदर लगा दी आग, Video Viral

बॉलीवुड फिल्मों में अकसर हमने देखा है कि हीरो डायलॉग मारता है कि अगर तुम मुझे छोड़ कर गई तो मैं दुनिया जला दूंगा। लेकिन किसे पता था कि ये रियल लाइफ में भी देखने को मिलेगा। इसी से मिलता जुलता एक मामला सामने आ रहा है। जहां पर साउथ कोरिया के एक व्यक्ति ने सचमुच ट्रैन में आग लगा दी। शख्स की पत्नी उसे तलाक देने वाली है। इसी से निराश होकर उसने मेट्रो रेल के डिब्बे में ही आग लगा दी।

शख्स ने चलती मेट्रो ट्रेन के अंदर लगा दी आग

दरअसल ये हरकत 67 वर्षीय व्यक्ति उपनाम वोन ने की है। उसने कोरिया के सियोल में चलती हुई मेट्रो के अंदर आग लगा दी। बता दें कि ये घटना 31 मई की है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रही है। इस घटना से कई लोग घायल हुए है। साथ ही सरकारी संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

तलाक से परेशान था

सियोल दक्षिणी जिला अभियोक्ता ऑफिस के अनुसार इस शख्स पर कई सारे आरोप है। जिसमें चलती ट्रेन में आगजनी के अलावा हत्या का प्रयास और रेलवे सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करना भी शामिल है।

बता दें कि ये घटना सुबह करीब 8:42 बजे की है। सियोल मेट्रो लाइन 5 पर येओइनारू स्टेशन और मापो स्टेशन के बीच के हिस्से में आग लगी। इस दौरान ट्रेन समुद्र के नीचे सुरंग से गुजर रही थी। सामाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार शख्स ने कथित तौर पर मेट्रो के डिब्बे के अंदर पहले पेट्रोल डाला और फिर आग लगाने के लिए अपने कपड़ों को सुलगा लिया।

22 यात्री अस्पताल में भर्ती

इसकी वजह से करीब 22 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनके शरीर के अंदर धुंआ चला गया था। तो वहीं 129 लोगों का वहीं पर इलाज किया गया। खबरों की माने तो ट्रेन में आग लगाने की वजह से 330 मिलियन वॉन की संपत्ति का नुकसान पहुंचा है। जिसमें एक सबवे कार भी शामिल है। जांचकर्ताओं के अनुसार अपने तलाक के मामले के नतीजे की वजह से वॉन ने ये सब किया। हिरासत में लेकर उसे 9 जून को अभियोजन पक्ष को सौंप दिया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें