UttarakhandHighlight

धामी सरकार का लोकतंत्र सेनानियों को तोहफा, सम्मान निधि बढ़ाने का किया ऐलान

देहरादून में आयोजित संविधान हत्या दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की. सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि बढ़ाने का ऐलान किया है.

धामी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि बढ़ाई

सीएम धामी ने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र के काले अध्याय जैसा था, लेकिन लोकतंत्र सेनानियों ने अपने त्याग और संघर्ष से संविधान की रक्षा की. सरकार अब उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने सम्मान निधि की प्रक्रिया सरल करने, उसे बढ़ाने और जल्द निस्तारण के लिए शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए.

लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण के लिए लाया जाएगा अधिनियम : CM

सीएम ने कहा कि मानसून सत्र में लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण के लिए अधिनियम लाया जाएगा. हर साल उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा और प्रमाण पत्र भी तुरंत दिए जाएंगे. सीएम ने यह भी कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के फैसले अब पूरे देश के लिए आदर्श बन रहे हैं. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत कई लोकतंत्र सेनानी शामिल रहे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें