Dehradun NewsHighlight

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने उड़ाई UCC की धज्जियां, कांग्रेस ने की CM से कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. इस बार उन्होंने हरिद्वार से भाजपा विधायक रहे सुरेंद्र राठौर पर हमला किया है, जो अपनी दूसरी शादी के बाद से ही चर्चाओं में है.

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने उड़ाई UCC की धज्जियां : कांग्रेस

ज्योति रौतेला ने कहा सुरेश राठौर ने अपनी दूसरी शादी को न केवल सार्वजनिक किया है, बल्कि सोशल मीडिया और प्रेस के जरिए उसका प्रचार भी किया है. जो कि यूसीसी (UCC) का सीधा उल्लंघन है. रौतेला ने कहा एक तरफ सीएम धामी पूरे देश में उत्तराखंड को UCC लागू करने वाला पहला राज्य बताकर वाहवाही लूट रहे हैं. वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के नेता खुलेआम उस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. रौतेला ने कहा क्या भाजपा के नेताओं पर यूसीसी लागू नहीं होता?

कांग्रेस ने की CM से कार्रवाई की मांग

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि वे इस पूरे मामले पर संज्ञान लें और सुरेश राठौर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें. उन्होंने ये भी पूछा कि क्या भाजपा में महिला सम्मान का यही पैमाना है कि एक पूर्व विधायक दूसरी शादी को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करे, और पार्टी मौन रहे. महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्य में बढ़ते महिला अपराधों के आंकड़े भी साझा किए और कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ दिखावटी कानून बना रही है, ज़मीनी हकीकत बेहद डरावनी है.

ये भी पढ़ें : भाजपा से नोटिस मिलने के बाद BJP कार्यालय पहुंचे सुरेश राठौर, बोले मैंने नहीं किया UCC का उल्लंघन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें