Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश का दौरा जारी है. पहाड़ों में भी बारिश आफत बनकर बरस रही है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 25 जून को हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 29 जून तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 27 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि 28 और 29 जून तक बारिश तीव्रता काम हो सकती है. बता दें ख़राब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 4 घंटे के लिए यात्रियों को रोका गया है.

केदारनाथ यात्रा प्रभावित

बीती देर रात से ही हो रही बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे मुनकटिया के पास पहाड़ी से पत्थर आने से मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है. लगातार गिर रहे पठारों के कारण इस मार्ग को पूरी तरह से सुचारु किए जाने तक श्रद्धालुओं को सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें