UttarakhandBig News

नैनीताल HC की पंचायत चुनाव पर रोक बरकरार, स्टे वेकेशन पर कल होगी सुनवाई

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर जारी असमंजस अभी खत्म नहीं हुआ है. नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनावों पर लगी अंतरिम रोक को फिलहाल बरकरार रखा है. मामले की अगली सुनवाई अब बुधवार को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ द्वारा की जाएगी.

पंचायत चुनाव पर रोक बरकरार

अदालत ने स्पष्ट किया है कि स्टे वेकेशन समेत पंचायत चुनाव से संबंधित सभी याचिकाओं को एक साथ क्लब कर सुनवाई की जाएगी. गौरतलब है कि राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण पर स्थिति साफ ना होने के चलते रोक लगा दी थी. अब सभी की निगाहें कल होने वाली अहम सुनवाई पर टिकी है.

ये भी पढ़ें : धामी सरकार को बड़ा झटका : HC ने लगाई उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर रोक, जानें वजह

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें