Big NewsUttarakhand

पंचायत चुनाव पर HC आज सुनाएगा फैसला, सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी

पंचायती राज विभाग आरक्षण संबंधी गजट नोटिकेशन जारी कर आज नैनीताल हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगा. वहीं विभाग प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव के लिए इजाजत मांगेगा. बता दें हाईकोर्ट ने प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी थी.

पंचायत चुनाव पर HC आज सुनाएगा फैसला

नैनीताल हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को सुनवाई होगी. आरक्षण मसले पर सरकार ने आज अपना जवाब दाखिल किया है. हाईकोर्ट में आज आरक्षण संबंधित याचिका पर सुनवाई होनी है. बता दें पंचायत चुनाव की घोषणा के दो दिन बाद ही हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी थी.

पंचायती राज विभाग मांगेगा चुनाव की अनुमति

हाईकोर्ट ने आरक्षण व्यवस्था से संबंधित नियमावली की अधिसूचना जारी किए बिना चुनाव की घोषणा करने पर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी. अब आज आरक्षण संबंधित याचिका पर सुनवाई होनी है. आज ही पंचायती राज विभाग भी गजट नोटिफिकेशन जारी करके हाईकोर्ट से चुनाव की अनुमति मांगेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें