Pauri Garhwal NewsBig News

DM कार्यालय पहुंची स्वाति एस. भदौरिया, अधिकारियों को दी हिदायत, बोली लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पौड़ी की नवनियुक्त जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया है. डीएम की कुर्सी संभालने के बाद सोमवार को पहले ही दिन स्वाति एस. भदौरिया कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया.

कार्यालय के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : DM

डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय के कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी अधिकारी और कर्मचारी रजिस्टर को व्यवस्थित रखें. साथ ही पत्राचार अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली से ही किया जाए.

बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी और कर्मचारी : DM

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा. उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जो भी कार्मिक अवकाश या फील्ड ड्यूटी पर हैं, उनकी प्रतिदिन सूचना उपलब्ध कराएं. डीएम ने सभी फाइलों के समय से निस्तारण पर विशेष जोर दिया.

pauri dm news
DM कार्यालय पहुंची स्वाति एस. भदौरिया

DM ने किया CM हेल्पलाइन का निरीक्षण

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सीएम हेल्पलाइन, भूमि अभिलेख, सूचना का अधिकार पटल, प्राधिकरण अनुभाग सहित अन्य अनुभागों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें : IAS स्वाति एस. भदौरिया ने संभाली पौड़ी के DM की कमान, रजिस्टरों का किया निरीक्षण

48 सालों के पौड़ी को मिली महिला DM

गौरतलब है कि पौड़ी जिले को 48 सालों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर महिला जिलाधिकारी मिली हैं. साल वर्ष 1976-77 में ज्योति पांडे जिले की पहली महिला डीएम बनी थीं. अब स्वाति एस. भदौरिया के रूप में पौड़ी को दूसरी महिला जिलाधिकारी मिली हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें