HighlightPauri Garhwal News

IAS स्वाति एस. भदौरिया ने संभाली पौड़ी के DM की कमान, रजिस्टरों का किया निरीक्षण

भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी आईएएस स्वाति एस. भदौरिया (IAS Swati S. Bhadoria) ने बीते रविवार को पौड़ी जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया.

IAS स्वाति एस. भदौरिया ने संभाली पौड़ी के DM की कमान

रविवार को आईएएस स्वाति एस भदौरिया ने कोषागार स्थित डबल लॉक पहुंचकर संबंधित रजिस्टरों का निरीक्षण किया और औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया. इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनियुक्त डीएम का स्वागत किया.

2012 बैच की IAS अधिकारी हैं स्वाति एस. भदौरिया

बता दें 2012 बैच की आईएएस अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का प्रशासनिक अनुभव बेहद समृद्ध रहा है. पूर्व में साल 2018 से 2021 तक वह चमोली की डीएम भी रह चुकी हैं.चमोली में तैनाती के दौरान उन्होंने 2021 में ग्लेशियर आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों का सफल नेतृत्व किया, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गई.

प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित

आईएएस अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया स्वच्छ गंगा मिशन के तहत ‘नमामि गंगे’ अभियान Namami Gange campaign के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्हें साल 2020 में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें