Big NewsUttarakhand

धामी सरकार को बड़ा झटका : HC ने लगाई उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर रोक, जानें वजह

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद धामी सरकार को बड़ा झटका लगा है. पंचायत चुनाव पर रोक की वजह रिजर्वेशन पर स्थिति साफ ना होना बताई जा रही है.

HC ने लगाई उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर रोक

हाईकोर्ट ने धामी सरकार को बड़ा झटका दिया है. बता दें राज्य निर्वाचन आयोग ने 21 जून 2025 को पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर आचार संहिता लागू कर दी थी. लेकिन सोमवार को हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट का कहना है कि धामी सरकार रिजर्वेशन पर अपनी स्थिति साफ नहीं कर पाई. जिसके चलते ये फैसला लिया है.

दो चरणों में होना था मतदान

बता दें राज्य में 10 जुलाई को होना पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना था. राज्य निर्वाचन आयोग दो चरणों में चुनाव करवा रही थी. पहला चरण 10 जुलाई को होना था. जबकि दूसरा चरण 15 जुलाई को होना था. वहीं 19 जुलाई को मतगणना के साथ नतीजे आने थे. लेकिन रिजर्वेशन पर स्थिति साफ ना होने के चलते हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें