Almora NewsHighlight

अल्मोड़ा में 562 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, मंत्री बोली यह सेवा का अवसर है

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाते हुए राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को अल्मोड़ा में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए.

ऑनलाइन मोड में आई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि सेवा का एक बड़ा अवसर है. महिलाएं जब इस भूमिका में आती हैं, तो वे समाज को मजबूत आधार देती हैं. मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती ऑनलाइन मोड में की गई है. मंत्री ने कहा पूरी प्रक्रिया को केवल 3 महीने में पूर्ण कर लिया गया.

अल्मोड़ा में 562 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 कार्यकत्रियों की भर्ती की गई है. इनमें से 562 नियुक्तियां केवल अल्मोड़ा में की गई हैं, जिनमें 50 कार्यकत्रियां और 512 सहायिकाएं शामिल हैं. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अल्मोड़ा में बची हुई 800 से ज्यादा रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए.

ये भी पढ़ें : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को मिलेगी पेंशन, मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें