Rudraprayag NewsHighlight

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू, हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सरकार ने लगायी थी रोक

केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा फिर शुरू (Kedarnath Dham Heli service start) हो गई है. बता दें केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार ने बीते रविवार को हेली सेवा पर रोक लगा दी थी.

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू (Kedarnath Dham Heli service start)

यूकाडा (Uttarakhand Civil Aviation Development Authority) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून (मंगलवार) से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं दोबारा संचालित कर दी गई हैं. बता दें रविवार को केदारनाथ में यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था. हादसे में पायलट समेत सात यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी. मरने वाले में 23 महीने की बच्ची भी शामिल थी.

सीएम ने लिया था हेली सेवा पर रोक लगाने का फैसला

बता दें हेलीकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली थी. जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने अगले आदेशों तक केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी थी. रविवार को यात्रियों के लिए एक बार फिर हेली सेवा संचालित हो गई है. साथ ही सरकार ने DGCA को केदारनाथ घाटी में चल रही सभी हेलीकॉप्टर गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें