Dehradun NewsHighlight

देहरादून IMA POP : भारतीय सेना को मिले 419 जांबाज, श्रीलंका सेना प्रमुख ने ली सलामी

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आज गरिमा और अनुशासन से भरी पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया गया. ऐतिहासिक चेथवुड ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित इस भव्य समारोह में कुल 451 कैडेट्स ने अंतिम पग भरते हुए सैन्य अधिकारी बनने की दिशा में पहला कदम रखा.

भारतीय सेना को मिले 419 जांबाज

इनमें से 419 कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि 32 विदेशी कैडेट्स नौ मित्र राष्ट्रों की सेनाओं को मजबूत करेंगे. परेड की सलामी इस बार श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल लासांथा रोड्रिगो ने ली, जो बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुए. परेड में परंपरा, परिश्रम और पराक्रम की अद्भुत झलक देखने को मिली.

देहरादून IMA POP

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को किया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया. भारतीय सैन्य अकादमी अभी तक देश और मित्र राष्ट्रों को 66 हजार से अधिक सैन्य अफसर दे चुका है. परेड में कैडेट्स के जोश और अनुशासन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें