Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ लें अपडेट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. हालांकि मौसम विभाग की माने तो 11 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सात पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट jari किया है.

मौसम विभाग ने जारी किया सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को प्रदेश में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वैज्ञानिकों की माने तो 16 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें