Big NewsMussoorie News

मसूरी : जाम में फंसने से बुजुर्ग पर्यटक की मौत, दिल्ली से आए थे घूमने

पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने आए बुजुर्ग पर्यटक की तबियत बिगड़ने पर समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई. बताया जा रहा है बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन पर्यटन सीजन में बढ़े दबाव और अव्यवस्थित ट्रैफिक के चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया.

जाम में फंसने से बुजुर्ग पर्यटक की मौत

जानकारी के अनुसार कमल किशोर टंडन (62) अपने रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से मसूरी घूमने आए थे. गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उनके परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले ही थे. इस दौरान लाइब्रेरी से गांधी चौक, किंग्रेग मार्ग तक भारी जाम लग गया. करीब पौन घंटे वह जाम में फंसे रहे. जब तक वह अस्पताल पहुंचे तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी.

तत्काल सुविधा न मिलने से बुजुर्ग ने तोड़ा दम

कमल किशोर के रिश्तेदारों का कहना है कि बारिश और ठंड के चलते कमल किशोर को संभवतः हार्ट अटैक आया है. उन्होंने एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन मसूरी में तत्काल सुविधा न मिलने के कारण उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया. जाम इतना अधिक था कि पुलिस की मदद के बावजूद वाहन को निकलने में मुश्किलें आई.

ये भी पढ़ें : नैनीताल में खत्म होगा जाम, केंद्र सरकार ने पार्किंग के लिए दी उत्तराखंड को ये बड़ी जगह

ये भी पढ़ें : dehradun mussoorie ropeway : बस 18 मिनट में दून से मसूरी, रोपवे परियोजना से खत्म होगा ट्रैफिक

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें