Big NewsUttarakhand

नैनीताल में खत्म होगा जाम, केंद्र सरकार ने पार्किंग के लिए दी उत्तराखंड को ये बड़ी जगह

पार्किंग की गंभीर समस्या से जूझ रहे नैनीताल को केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिली है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नैनीताल में स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक, पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया है.

नैनीताल में खत्म होगा जाम

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर जानकारी दी है. बता दें पूर्व में मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में बढ़ती पार्किंग की समस्या को देखते हुए इस परिसर को पार्किंग के लिए आवंटित करने का अनुरोध किया था, जिसे गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया.

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत

केंद्र सरकार के इस निर्णय से नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी. पार्किंग सुविधा बढ़ने से यातायात दबाव कम होगा और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा. सीएम ने इसके लिए अमित शाह का आभार व्यक्त किया है. सीएम ने कहा यह कदम नैनीताल की पर्यटन व्यवस्थाओं को सुगम बनाने में सहायक साबित होगा.

ये भी पढ़ें : मेट्रोपोल होटल परिसर में बनेगी पार्किंग, गृह मंत्रालय ने दी NOC, सीएम ने जताया आभार

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें