Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों कहर बरपाएगी गर्मी, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग की माने तो मॉनसून की दस्तक से पहले सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है.

उत्तराखंड में कहर बरपाएगी गर्मी, जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 7 जून को देहरादून समेत सभी जिलों में मौसम साफ बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. मॉनसून की दस्तक से पहले सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है. जिसकी वजह से मौसम का मिजाज भी गर्म हो रहा है.

तापमान पर डालें नजर

तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून अधिकतम तापमान आज 37°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है. वहीं हरिद्वार में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है. तापमान की बात करें तो धर्मनगरी हरिद्वार का अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहेगा. इसके अलावा नैनीताल का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 18.5°C के आसपास रहने की संभावना है.

ये भी पढे़ं : उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, इन दो जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब दस्तक देगा मानसून

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें