UttarakhandBig News

धामी सरकार का ऐलान, लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

उत्तराखंड की धामी सरकार ने लोक कलाकरों के लिए अहम घोषणा की है. सीएम धामी ने घोषणा की है कि जो लोक कलाकार सड़क हादसे के दौरान घायल होगा, उनके लिए अब दुर्घटना बीमा होगा.

लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

उत्तराखंड की धामी सरकार ने लोक कलाकारों के लिए दुर्घटना बीमा (Accident insurance for folk artists) का ऐलान किया है. बता दें यह बीमा राज्य के लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों के लिए होगा, जो अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं.

संस्कृति निदेशालय के जरिए दिए जाएंगे कार्यक्रम

सीएम धामी ने यह भी निर्देश दिए कि इन कलाकारों को कार्यक्रम देने और उनका भुगतान अब संस्कृति निदेशालय के जरिए किया जाएगा. सीएम ने कहा कि हमारे लोक कलाकार हमारी संस्कृति, संगीत और परंपराओं को ज़िंदा रखने का काम कर रहे हैं. राज्य सरकार उनके हित में लगातार कदम उठा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें